ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई। अगले बरस आने का दिया न्योता विजयादशमी पर शक्ति की देवी मां दुर्गा की विदाई के पूर्व महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर की होली खेली। शहर के सभी पूजा पंडाल लो ने विजयादशमी एवं महिलाओं द्वारा सिंदूर खेल एवं मां की विदाई का आयोजन किया गया था। सभी पंडालों पाकुड़िया बंगाली पड़ा, मोगलाबांध पूजा कमेटी, गनपुरा कमेटी मैं भी मां का विसर्जन कर्मचारियों ने विजयादशमी मनाया जिसमें पूजा के संरक्षक इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाया पान के पत्तों से गालों को चूमया और मुंह मीठा कराया। मां दुर्गे को विदा करने के लिए महिलाएं पूजा पंडाल में एकत्र हुए थे सैकड़ों महिलाएं आपस में एक दूसरे को सिंदूर लगाया और ढाक के धुन पर नाचते झूमते महिला श्रद्धालुओं तथा ग्रामीण ने मां को नम आंखों से विदाई दिया साथ ही अगले वर्ष आने का न्योता दिया। आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान लिए महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से मन्नते वह आशीष मांगी, नदी में मां को विसर्जित किया गया।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें