Mahagama - महागामा दिग्घी पथ जर्जर लोगों का चलना हुआ दूभर



ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा से दीग्घी पीडब्ल्यूडी पथ दिनों-दिन जानलेवा होते जा रहे हैं।
झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह बता पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर-नवंबर 2019 में हीं पथ निर्माण विभाग द्वारा गैर योजना मद से महागामा-दीग्घी पथ मरम्मती की स्वीकृति हुई थी, जिसका टेंडर प्रक्रिया के बाद संवेदक द्वारा एकरारनामा भी कर लिया गया था - दुर्भाग्य है कि आज तक इस पथ की मरम्मती का काम नहीं किया गया है। 


सोचने वाली बात यह है कि किस परिस्थिति में टेंडर होने के बाद भी संवेदक द्वारा इतने दिनों से आज तक मरम्मती का काम नहीं किया गया या बगैर काम किए ही विभाग द्वारा योजना को फाइनल कर दिया गया है। यह जाँच का विषय है। 


विधायक अशोक कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार या स्थानीय जनप्रतिनिधि का विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं है। या आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।  


उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

                     - ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें