Jamshedpur News: पुलिस महानिरीक्षक अभियान व पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों कोल्हान प्रमंडल का दौरा किया।

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: विगत दिन पुलिस महानिरीक्षक अभियान श्री साकेत सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ एम.दयाल ने कोल्हान क्षेत्र के चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां जिले के अति  नकसल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारी ने अति नक्सल प्रभावित इलाकों रायजामा पुलिस कैम्प का भी दौरा किया। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने वहां के जवानों से भी बातचीत कर उनका हौसला अफजाई की। पुलिस महानिरीक्षक ने ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।
रायजामा एंव कांडरकुटी गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आवश्यक सामग्री साड़ी,धोत ,छाता, फुटबॉल, स्पोर्ट्स शूज इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर एफ. आरशी, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां, समादेष्टा बिरसा उरांव, एसडीपीओ सरायकेला, सिनी,कूचाई,व सरायकेला के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे














































कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

x

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें