ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक -17/10/2020 को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के संयुक्त निर्देशानुसार ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज , परिवहन पदाधिकारी गोड्डा शैलेन्द्र कुमार रजक एवं नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा PIU (सड़क सुरक्षा ) के द्वारा टाउन थाना गोड्डा एवं मुफस्सिल थाना गोड्डा में वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नगर थाना गोड्डा एवं मुफस्सिल थाना गोड्डा में 12.30 दोपहर से 1.00 बजे तक चलाया गया।
जांच के दौरान मुख्य रूप से अनलॉक -5 में अनावश्यक वाहन परिचालन करने वाले वाहनों चालको को दण्डित किया गया। जो वगैर मास्क ओर हेल्मेट नही पहने थे साथ ही साथ अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा बताया गया कि घर से जब भी निकले ट्रैफिक नियमों का पालन एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें।
(1) कुल वाहन जांच-40
(2) कुल चालान-32
(3) कुल राशि वसूली -17,500 /-
(4) *कुल वाहन जब्त-00
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें