Godda News:video- डकैता मौजा के जमीन विवाद को लेकर ललमटिया पुलिस पहुंचे घटनास्थल


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया थाना क्षेत्र डकैता मौजा के भुविस्थापित बड़ा भोड़ाई गांव में चल रहे जमीन विवाद को लेकर प्रशासन पहुंचे। 

इस कार्रवाई को लेकर दोनाें पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात थे। एक पक्ष तेरेसा मुर्मू के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर काफी नाराजगी दिखाई। तेरेसा मुर्मू ने 1980 में दिये गये दान पत्र दस्तावेज भी थाना प्रभारी को दिखाई। तेरेसा मुर्मू बाहर में नौकरी करती थी अब वे रिटायर होकर उस जमीन पर घर घर बनाने के लिए मजदूरों द्वारा काम कराये जा रहे थे। मालूम हो कि जमीनी विवाद में एक पक्ष शिवकुमार मुर्मू और दूसरी पक्ष तेरीसा मुर्मू के बीच में जमाबंदी नंबर 29 दाग नंबर 69 में जमीनी विवाद चल रहे हैं। दोनों ही इस जमीन के दावेदार बता रहे हैं।घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ललित पांडे ने कहा दोनों के बीच में जमीनी विवादित है इसे 144 लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी देने की बात कही। मौके पर डकैता के ग्राम प्रधान नीलमुनी मुर्मू,प्रमोद हेम्ब्रम इत्यादि ग्रामीणों मौजूद थे।

                        - ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें