Godda News: video- जदयू के बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष बने जाहिद अंसारी


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। डकैता गांव निवासी जाहिद अंसारी को जदयू का बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

बुधवार को जिला अध्यक्ष चंद्रधर सिंह के द्वारा जिला कार्यालय में जदयू की बैठक में उन्हें प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जाहिद अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए पत्र प्रेषित किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रधर सिंह के अनुसार  पार्टी के प्रति सक्रियता को दिखाते हुए प्रखंड अध्यक्ष जाहिद अंसारी को 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमिटी के विस्तार के साथ साथ प्रत्येक पंचायत में बूथ कमिटी गठन करने का टास्क दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष से आशा जताई है कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बेहतर कार्य करेंगे

                             -ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें