Bhagalpur News:विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव - रोहित



ग्राम समाचार, भागलपुर। सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के अध्यक्षता में एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय घोष सोनू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राजमहल विधान सभा के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता तनमन से इस चुनावी मैदान में खुल कर आ जाएं। ये मेरा आप सबों से आग्रह है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के कार्यकर्ता निश्चित रूप से रोहित पांडेय को विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे। भागलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है की एक साधारण से कार्यकर्ताओं को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया जाता है‌। मैं भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से काम करना शुरू किया। कई बार लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना, जिला प्रभारी बना। वर्ष 2016 से पार्टी ने मुझे भागलपुर जिला का अध्यक्ष की जिम्मेवारी दिया। जिसका मैं आज तक निर्वहन करता रहा हूं। यह चुनाव आप सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे और आप कार्यकर्ता ही इस चुनाव को जीतेंगे। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता हरिवंश मनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, नरेश मिश्रा, प्रवासी राजेश झा, वरिष्ठ भाजपा नेता सज्जन अवस्थी, प्रदेश मंत्री माला सिंह, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, चंपानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, श्यामल किशोर मिश्रा, रौशन सिंह, विपुल सिंह, महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, मुकुल प्रियदर्शी, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, कुमकुम द्विवेदी, उमाशंकर, पवन झा, विधानसभा विस्तार बिपिन कुमार, पीरपैंती विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा जिया गोस्वामी, लक्ष्मी कुशवाहा, किरण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, आई टी सेल जिला संयोजक कुमार आदित्य, अनु सूचित जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेंद्र, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, संगीता सिन्हा, अंजलि घोष, सुनिधि मिश्रा, पूनम सिंह, अनामिका ठाकुर, हेमंत शर्मा, बिनोद कुमार सिन्हा, सोमनाथ शर्मा, नवीन चिंटू, धर्मेन्द्र कुमार बब्लू, बीरिंद्र राय, बब्बन मिश्रा, चंदन पाण्डेय, मुकेश हरी, मानस सिंह, समरजीत कुमार, मोहित सिंह, समय भट्ट, विवेकानंद कुमार, गुड्डू राय, अमरदीप साह, रोहित मिश्रा, सोनल सिंह, ओम प्रकाश मंडल, नीरज कुमार, शित कंठ नीरज, संदीप शर्मा, दिनेश मंडल, संदीप दुबे, जीवन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें