Bhagalpur News:भाजपा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने चम्पानगर मंडल स्थित मनसकामना नाथ मंदिर से की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर विधानसभा से राजग गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने शनिवार को चम्पानगर मंडल स्थित मनसकामना नाथ मंदिर से मंडल अध्यक्ष गौरव दास के नेतृत्व में जन सम्पर्क अभियान का शुरुआत किया। इनके साथ- साथ अलग- अलग टोली में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की टीम चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल रखा था। मंडल अध्यक्ष गौरव दास ने बताया कि चंपानगर मंडल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हर समय बढ़ चढ़कर भाग लिया है और प्रत्याशी को लीड देने का काम किया है। जिसे हम सभी कार्यकर्ता निरंतर जारी रखने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानू गुप्ता, आशीष सिंह, जीवन मंडल, रामदेव साह, अरुण साह, अजय साह, परमानंद साह, शंकर चौधरी, संजय, जिनेन्द्र मिश्र, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, बबीता मिश्रा, सुनीता सिंह, कल्पना देवी, बिंदु देवी, सुनीता गोस्वामी, पूनम भगत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें