Bhagalpur News:भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक, नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्त्ता – दुर्गेश सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भागलपुर जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ शुरु किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह  मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे। उनके साथ पटना से आए प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा भी मौजूद थे। युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथि का भव्य माला से एवं अंग वस्त्रों से स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। आप सभी के बीच ये कहने आए हैं कि आपलोग पूरे जोश से लग जाएं और एक ही मकसद है कि एनडीए गठबंधन में पुनः सरकार बने। प्रदेश में बनने वाली सरकार में अहम भूमिका निभाने का कार्य करें। आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के झंडा का मजबूत डंडा बनने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही करते हैं। नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने का प्रयास करते रहें तो निश्चित तौर बिहार के जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से सरकार बनाने का काम करेंगे। बैठक को वरिष्ठ नेता हरिवंश मनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, जिला उपाधयक्ष दिलीप निराला, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, मंच संचालन महामंत्री कुंदन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, विधानसभा प्रभारी अभय कुमार घोष सोनू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी दास, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री मनीष दास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, विकास कुमार कर्ण, राजेश टंडन, अश्विनी जोशी मोंटी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्बन मिश्रा, संदीप शर्मा, ओम कुमार राय, प्रतीक आनंद, सच्चिदानंद, मानस सिंह, पंकज सिंह, सुमित गुप्ता, सोनू आनंद, सूरज जयसवाल, शुभम मिश्रा, राज तेजस्वी, रमेश कुमार सिन्हा, चंदन ठाकुर, मोहित सिंह, गौरव दास, शशि मोदी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें