Bhagalpur News:गंगा स्नान करने के दौरान डूबकर दो युवकों की मौत, तीन युवकों को ग्रामीणों ने बचाया


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक गंगा में डूब गए। हलांकि उसमें से तीन युवकों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। लेकिन नितीन गंगा में डूब गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद नाथनगर थाना पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सराय के रहने वाले चारों युवक गंगा नहाने के लिए शंकरपुर दियारा गए हुए थे। नहाने के क्रम में नितीन डूबने लगा। तभी एक-एक कर सभी दोस्त उसे बचाने के लिए गए। लेकिन चारों डूबने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने तीन युवक को बाहर निकाल लिया। लेकिन गंगा की तेज धार के कारण नितीन डूब गया जिसकी तलाश एसडीआरएफ कर रही है। वहीं पुलिस जिला नवगछिया के तिरासी गांव के देवनारायण शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार की मौत गंगा में डूबने से हो गई। उक्त युवक शारदीय नवरात्र को लेकर गंगा स्नान करने के लिए गंगाघाट पहुँचा था।  

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें