ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा कर गोपालपुर विधानसभा के लिए राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व विधायक भोला यादव ने शुक्रवार को नवगछिया क्षेत्रवासी शैलेश कुमार को राजद का प्रत्याशी घोषित किया हु। मालूम हो कि शैलेश कुमार मंडल कमीशन के समय से ही राष्ट्रीय जनता दल में कार्यकर्ता के रूप में संधर्ष करते आए हैं। इन्होंने संगठन में बिना पद लिए हमेशा अपना सहयोग निस्वार्थ भाव से दिया। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा कि संगठन में एक आम कार्यकर्ता को सिंबल मिलना बहुत बड़ी बात है। सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के धनी शैलेश कुमार को जनता का आपार समर्थन निश्चित रूप से मिलेगा। राजद के एक-एक समर्पित लोग इनकी जीत सुनिश्चित कराने को कृतसंकल्पित हैं। वहीं दूसरी ओर सिंबल मिलते ही सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
रविन्द्र नाथ ठाकुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें