Bhagalpur News:कृषि सुधार से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, होंगे समृद्ध एवं खुशहाल - अश्विनी चौबे


ग्रराम समाचार, भागलपुर। कृषि सुधार से जुड़े कानूनों पर किसान जनसंवाद चौपाल कार्यक्रम के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, बांका, नवगछिया, मुंगेर और लखीसराय के किसानों को संबोधित किया। उन्होंने नए कृषि कानूनों से होने वाले लाभ से किसानों को जागरूक किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कृषि सुधार की वजह से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। बिचैलिए खत्म होंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी और कृषि क्षेत्र के गहन अध्ययन पर बनी डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट में की गई सिफारिशों को लागू किया गया।  जिसके बाद से किसानों की हालात में सुधार हुआ। कृषि सुधारों के माध्यम से किसानों की दशा में सकारात्मक बदलाव तो होगा ही साथ ही अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़कर उनके कृषि उत्पादों में भी वृद्धि होगी। सालों तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस व उनके सहयोगियों ने किसानों के हित में किसी प्रकार का परिवर्तन करने की जरूरत नहीं समझी। लेकिन आज जब मोदी सरकार द्वारा परिवर्तन किया जा रहा है तो वह जानबूझकर इसका विरोध कर रहे हैं और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। अंग प्रदेश किसान जनसंवाद कार्यक्रम में अंग प्रदेश के भागलपुर किसान मोर्चा जिला के जिलाध्यक्ष शिवबालक तिवारी, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, बांका के जिलाध्यक्ष खीरो यादव, जुमई से मनोज पोद्दार, मुंगेर से मनोज सिंह सहित जिला टीम एवं सभी जगह सैकड़ों किसान भाइयों के साथ जनसंवाद से जुड़े रहे। श्री चौबे के पैतृक गांव दरियापुर से भी सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नए कानून पर श्री चौबे के समक्ष अपनी बातों  को रखा। ‌केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि कृषि सुधार से किसानों का ‘एक देश-एक बाजार’ का सपना भी पूरा होगा। अब देश का किसान अपनी उपज को कहीं भी, किसी को भी और किसी भी कीमत पर बेच सकने के लिए स्वतन्त्र हो गया है। इससे देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। दशकों तक किसानों को कानून की जंजीरों में जकड़कर रखने वाले लोग, आज किसानों को मिली आजादी से बेचैन होकर उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि देश का कृषि क्षेत्र, किसान, गांव, आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी। वर्षों तक किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली और बिचौलियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली पार्टियों को किसानों को मिली स्वतंत्रता हजम नहीं हो रही है। कृषि सुधार के कानून से देश का किसान खुश है और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता अर्जित सारस्वत चौबे ने किया। इस मौके पर अर्जित शाश्वत के अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा रामनाथ पासवान, सज्जन अवस्थी, भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देव नारायन सिंह, मुंगेर जिला अध्यक्ष राजेश जैन, देव कुमार पांडे, अभय घोष सोनू, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, शशि मोदी, सुधीर भगत, गौरव दास, चंदन पांडेय, विकास सिंह राठौर, अजय झा, जयप्रकाश सिंह, जय किशोर सिंह, अविनाश चौधरी, मनोज मंडल आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें