Sahibganj News; साहिबगंज महाविद्यालय में शिक्षकों व छात्रों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर केक काटे एवं वृक्षारोपण किया!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय के भूविज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक डॉ रणजीत सिंह के द्वारा एक पहल कि कोरोना काल में  गरीब छात्रों जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है,को नया या पुराना मोबाइल देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज एक छात्रा को स्मार्ट फोन देकर डिजिटल क्लास के लिए एक छोटा सा पहल का शुभारंभ किया गया। आज यह सांकेतिक शुरुआत है।साहेबगज जिले के उधोगपति रितेश चौधरी ने भी एक छात्रा को मोबाईल फोन दिया।साथही जिले के अन्य उधोगपतियों,सक्षम बुद्धिजीवियों से आग्रह किया है कि वे नया या पुरानास्मार्ट फोन स्वेच्छिक रूप से गरीब छात्रों को दे,ताकि गरीब छात्र भी अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।
                             05 सितम्बर को देश के पूर्व राष्ट्रपति, अग्रणी शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के संवाहक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती जो शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि समाज के सृजन एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।वहीं दूसरी ओर आज शिक्षक दिवस के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा वृक्षारोपण की गई।राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि उत्तम शिक्षा, स्वच्छ शुद्ध वातावरण के लिए पेड़ अवश्य लगावे साथही उसकी सुरक्षा व संवर्धन भी समय समय पर करें ताकि हम अपने आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकें।
                                                          आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के उद्देश्य महत्वपूर्ण योगदान  पर प्रकाश डाला ।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ धरवेंद्र कुमार, शशि कुमार सुमन, रितेश चौधरी अनुराग कुमार, बास्की अनिशा मुर्मू, चन्दन मुर्मू, प्रकाश टुडू ,डेनियल टुडू ,राजकुमार मुर्मू ,बिरेन  मानसी कुमारी, कोमल कुमारी,मो साहिल,मो हैदर अली राजा,मो टीपू,कॉलेज कर्मी अरुण हरि,गार्ड कमलेश भारती,संजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।।                                           
                                     
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें