Rewari News : विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा- रेवाड़ी द्वारा "विश्व बंधुत्व दिवस" कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : विवेकानंद केंद्र शाखा, रेवाड़ी के कार्यालय नई अनाज मंडी शिव मंदिर रेवाड़ी से विश्व बंधुत्व दिवस के ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत व्यवस्था प्रमुख दशरथ चौहान एवं प्रांत संपर्क प्रमुख रणजीत सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का विधिवत आरंभ अनिल गुप्ता द्वारा तीन ओंकार एवं सहनाववतु मंत्र के साथ किया गया, इसके पश्चात केंद्र गीत "राष्ट्र की नव चेतना का गान वंदे मातरम्" की प्रस्तुति कुमारी विभा शर्मा द्वारा दी गई। केंद्र परिचय पर्व परिचय सहित केंद्र के संचालक डॉक्टर अनिल गिरोत्रा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वामी जी का शिकागो संदेश हिंदी में होशियार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया। विषय प्रस्तुतीकरण एवं भूमिका केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीर सिंह यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा ने मुख्य वक्ता रजनी शर्मा प्रचार्या, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, समालखा का विस्तृत वैयक्तिक परिचय दिया। पश्चात मुख्य वक्ता रजनी शर्मा का संबोधन "स्वामी जी का शिकागो संदेश आज के परिपेक्ष में कितना प्रासंगिक है" विषय पर दिया गया रजनी शर्मा जी ने अपने संदेश में स्वामी जी के विभिन्न संस्मरणों का जिक्र करते हुए भाईचारे के इस वृहद पर्व की सार्थकता को सिद्ध किया। इसके पश्चात त्रिलोकनाथ चावला केंद्र सह संयोजक ने स्वदेश मंत्र की प्रस्तुति दी, और अंत में अनिल गुप्ता द्वारा शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन करते हुए कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें