Pakur News: महेशपुर सम्मान राशि नहीं मिलने को लेकर सीओ से मुलाकात की।


ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचल के सभी लेखा होड़, गौड़ेत, जोगमांझी, नायकी, कुड़ाम नायकी, पराणिक ने अपने सम्मान राशि नहीं मिलने को लेकर महेशपुर अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल से मुलाकात की। ग्राम प्रधानों ने सम्मान राशि सहित खजाना रसीद ऑफ लाइन बनाने के लिए संबंधित खजाना रसीद पंजी उपलब्ध कराने को लेकर सीओ से चर्चा किया गया। वही सीओ रितेश जयसवाल ने बताया कि एलॉटमेंट आने के बाद सभी लेखा होड़ को सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त के वहां से खजाना रसीद मिलते ही उपलब्ध कर दिया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र मुर्मू, स्टेफन हेम्ब्रम, शिखर सोरेन, किस्टू मुर्मू, बबलू मरांडी, प्रधान सोरेन, लक्खन पहाड़िया, जोगेद मुर्मू सहित दर्जनों ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ मौजूद थे।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें