Pakur News: महेशपुर अचानक बाइक के सामने दो सियार आ जाने से संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गंभीर रुप से जख्मी


ग्राम समाचार,पाकुड़।महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर एस्सार पेट्रोल पंप से थोड़ी दूरी पर शुक्रवार देर शाम अचानक बाइक के सामने दो सियार आ जाने से बाइक चालक सिराजपुर गांव निवासी जयनाल आबेदिन संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी जयनाल आबेदिन को स्थानीय लोगों ने तत्काल सीएचसी महेशपुर उपचार हेतु पहुंचाया। जहां डा0 रवींद्रनाथ ने उसका प्राथमिक उपचार किया।सड़क दुर्घटना में जयनाल आबेदिन के मुंह, बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। समाचार भेजे जाने तक जख्मी जयनाल आबेदिन का सीएचसी महेशपुर में प्राथमिक उपचार किया जा रहा था।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें