Pakur News:पाकुड़ में कोरोना से एक और वृद्ध की मौत




ग्राम समाचार पाकुड़, ब्यूरो रिपोर्ट:-    जिले में कोरोना से तीसरी मृत्यु हुई है। वह सदर प्रखंड पाकुड़ के दुर्गापुर निवासी थे। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। 

मृतक का 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया था। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें कोविड-19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंची लिट्टीपाड़ा में भर्ती करवाया। चिकित्सकों की देख रेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक बुधवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। 

उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर प्रशासन ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीड्यूर (एसओपी) के अनुसार उनका अंत्येष्टि करवाया गया। ऐतिहातन सभी जरूरी कदम उठाए गए है।

  -:राजेश पाण्डेय पाकुड़, ब्यूरो रिपोर्ट:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें