भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, लूट काण्ड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी


ग्राम समाचार, भागलपुर। एसएसपी आशीष भारती ने शनिवार को बताया कि बीते 22 जून को बबरगंज थाना क्षेत्र में हुए 1,28,687- रुपये के लूट मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष बबरगंज द्वारा उक्त घटना की जानकारी देने के उपरान्त कांड के उद्भेदन तथा कांड में संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बबरगंज को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष बबरगंज द्वारा कांड का पराम्परिक एवं तकनिकी अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। जिसके क्रम में अभियुक्त किशन साह, पिता अशोक साह को मीठापुर बस स्टैन्ड पटना से गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर अभियुक्त बासु साह पिता विष्णु साह को गोड्डा महागामा बथुआचक झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने दो मोबाईल बरामद किया है। बता दें कि बीते 22 जून को बबरगंज थानांतर्गत उमेश साह के 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के द्वारा बैंक में जमा करने हेतु ले जा रहे 1,28,687/- रू को अज्ञात मोटरसाईकिल सवार चार युवकों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में उमेश साह के फर्दब्यान के आधार पर बबरगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें