Bhagalpur News:भाजपा शक्तिकेंद्रों की बैठक आयोजित, सप्तऋषियों को सशक्त करने पर दिया गया बल


भागलपुर एसएनबी। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में सोमवार को भागलपुर के सभी चार मंडलों के सभी शक्तिकेंद्रों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक बूथ के सप्तऋषियों को सशक्त करने पर बल दिया गया एवं बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष के घर पर नेमप्लेट व भाजपा का झंडा लगाने पर बल दिया गया। इसके पूर्व अर्जित ने पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के 104वीं जयंती को समर्पण दिवस के रूप में मनाया व सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में बूथ मजबूत करने हेतु संपर्क अभियान भागलपुर विधानसभा के विभिन्न बूथ अध्यक्षों के घर जाकर चलाया एवं उनका नेम प्लेट और भाजपा का झंडा घर पर लगाया गया। अर्जित ने कहा कि अब भागलपुर के सभी बूथों पर प्रतिदिन मंडल के कार्यकर्ता एवं शक्तिकेन्द्र प्रमुखों के साथ जाकर उनके घर पर उनका नेम प्लेट लगाने का काम चलता रहेगा ताकि सभी बूथों को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य जांच एवं रैपिड एंटीजेन किट से कोविड जांच भी मोबाइल मेडिकल लैब द्वारा चलाया जाता रहेगा। अर्जित ने समीक्षा बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर को सेवा सप्ताह के रूप में भागलपुर के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया गया है। जिसमें सेवा बस्तियों में सप्तऋषियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर उनके स्वास्थ्य संवर्धन हेतु लबाइक द्वारा जांच की व्यवस्था की गई वहीं सदर अस्पताल एवं गरीब बस्तियों में मरीजों के बीच 70-70 लोगों को फल वितरण किया गया। विभिन्न बूथों पर भी सफाई अभियान चलाकर सेवा कार्य किया गया है। इसके साथ ही वाकहार्ड फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाया जा रहा है जिसमे लोगों की जांच करके दवाई भी दिया जा रहा है। अर्जित के अलावा बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय घोष सोनू, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, मोहित सिंह, अनुपलाल साह, संजय भट्ट, अमरदीप साह, चंदन पांडे, बब्बन मिश्र, आशीष पांडे, संजय हरि, कमलेश्वरी पम्मी, मुन्ना सिंह आदि प्रमुख रूप से थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें