Bhagalpur News:कोसी स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर


ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर एनके यादव ने बुधवार को अपने आवास पर एक बैठक की। बिहार के सबसे बड़े स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पुनः एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एनके यादव मैदान में हैं। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस मौके पर रोहित पाण्डेय ने कहा कि चुनाव के निमित्त हम लोग मजबूती से लगते हैं। जिसे तीन भागों में बांट कर रणनीति तैयार किया जाता है। पहला फेज हम सभी लोगों का संपन्न हो चुका है। जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने का था वह कार्य डॉक्टर एनके यादव कर चुके हैं। दूसरा फेज का काम अधिक से अधिक मतदान शांतिपूर्ण रूप से कराने का है जो पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। तीसरा फेज गिनती और विजय श्री का होता है जो हमारे पूर्व के दोनों कार्यों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जिले भर के मतदाताओं को निकालने का काम हमारे सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी करेंगे। बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश मनी सिंह ने अपना दशकों का अनुभव साझा किया। जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है अपने अपने मोहल्ले के मतदाताओं को चिन्हित कर बूथ तक पहुंचाने की। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी व अभय बर्मन ने डॉक्टर एनके यादव को माला पहनाकर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। बैठक का संचालन व स्वागत स्वयं निवर्तमान विधान पार्षद डॉ एनके यादव कर रहे थे और लोगों की सलाह को काफी गंभीरता से आत्मसात कर रहे थे। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान कराने का और तरीका भी बताया। कार्यक्रम के अंत में उनकी पत्नी व भागलपुर की पूर्व महापौर डॉ वीना यादव ने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा श्यामल किशोर मिश्र, दिलीप निराला, संतोष कुमार विपुल सिंह, रोशन सिंह, उमाशंकर, बिरेश मिश्रा, अजीत गुप्ता, श्वेता सिंह, कुमार विजेंद्र रजक, भोला मंडल,विनोद सिन्हा, गौरव दास,दयानंद चौधरी,विष्णु शर्मा, योगेश पांडे, पवन गुप्ता, राजेश टंडन, अमरजीत शाह, चंदन पाण्डेय, दिनेश मंडल, मानस सिंह, बिपिन कुमार, अजित सोनू, विवेकानंद यादव, अरुण भगत, अंजलि घोष, पिंकी बागोरिया, पूनम भगत, मुन्ना सिंह, जीवन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक स्वर में समाने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई भी दी।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें