Bhagalpur News: अकबरनगर पुलिस ने बिना मास्क पहने लोगों से वसूला जुर्माना



अकबरनगर में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क पहने लोगों का चालान काटती पुलिस

ग्राम समाचार,भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल ने बिना मास्क पहन कर लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान काटा। इस दौरान बाजार में बिना मास्क पहन घूम रहे 14 लोगों से 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जागरूक कर हरसंभव सावधानियां बरतने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार कंटेंटमेंट जोन सहित अन्य स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों का चालान काट रही हैं। साथ ही लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें