Bhagalpur News:भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, प्रत्येक बूथ पर 7 महिलाओं को जोड़कर सप्तसखी है बनाना – श्वेता सिंह


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के जगदीशपुर भूराहा में भाजपा महिला मोर्चा नाथनगर मंडल की एक बैठक सोमवार को हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बूथ पर 7 महिलाओं को जोड़कर सप्त सखी बनाना है। प्रत्येक बूथ पर 7 महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। इस बार महिलाएं चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि महिलाओं को ही घर चलाने की चिंता होती है और सरकार ने इस लॉकडाउन के दौरान उन्हें राशन कार्ड बनाकर राशन देने का काम किया। जनधन खाता में 3 महीने तक लगातार 500 रूपए दिया है। वहीं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र झा ने कहा कि इस बार महिला मोर्चा की टीम सशक्त और कर्मठ है। प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक जाकर काम कर रही है। जिसका फल हमें चुनाव में अवश्य मिलेगा। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा देवी ने कहा कि जगदीशपुर की महिलाएं सशक्त है और चुनाव के लिए तैयार भी। प्रखंड स्तर तक की महिलाएं अब राजनीति में अहम भूमिका निभाने लगी है और बूथ स्तर तक श्वेता सिंह के नेतृत्व में काम करने को तैयार है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, किरण राजहंस, मंत्री कुंदन कुमारी, कोषाध्यक्ष नारायणी मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा देवी, सावित्री देवी, सुषमा मिश्रा, रूणा देवी, पारो देवी, जूली देवी, अनुज महतो वेदनाथ मंडल, पंकज कुमार पोद्दार आदि मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें