Banka News: जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान के प्रति लोगों को किया जा रहा है जागरूक

 ग्राम समाचार,बांका। 

बांका जिले में आज लगातार महिलाओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें समाजिक दूरी व मास्क का अनुपालन करते हुए गोष्ठियों एवं सभाओं का आयोजन किया गया। 



भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बांका जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन–2020 के सफल आयोजन हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगो में जागरूकता फैलाई जा रही है। सभी जिला वासियों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी– सह– जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के माध्यम से मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


 

कोरोना काल में महामारी से बचाव संबंधी कार्यों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रचार के माध्यम से मास्क का उपयोग , सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं साबुन से हाथ धोने संबंधी निर्देशों का पालन करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य सभी जिले वासियों से अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बैठक कर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिलाओं व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। 



कोई भी मतदाता ना छूटे लक्ष्य को लेकर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। खासकर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों आयोजित कर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जनसमुदाय, महिलाओं, वृद्धों, दिव्यांगजनों को जागरूक किया जा रहा है। सेविकाएं घर-घर जाकर बोर्ड, तख्ती, रंगोली सजाकर, मेहंदी कार्यक्रम के द्वारा स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके साथ-साथ बिहार विधान सभा आम निर्वाचन– 2020 हेतु बांका जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित स्वीप गतिविधियों "राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर” के दौरान आयोजित गतिविधियों को भी मतदाता जागरूकता प्लेटफार्म के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें