Sahibganj News; साहिबगंज उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन!

ग्राम समाचार,साहिबगंज।आज साहिबगंज उपायुक्त चितरंजन कुमार ने अपने कार्यालय में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिये जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया ।इस अवसर पर उपायुक्त श्री कुमार ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनाा और उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
                                      आज आयोजित जनता दरबार में बरहेट से नीमा चन्द्र मुर्मु मानदेय भुगतान के संबंध में, केलाबाड़ी,साहिबगंज से अनंत लाल साह वंशावली के  साथ छेड़ छाड़ के संबंध में,महावीर कुमार शिक्षा से सम्बंधित तथा कुछ अन्य मामलों संबंधित लोग भी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा।उपायुक्त श्री कुमार ने जनता दरबार में आये सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निष्पादन हेतु त्वरित करवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निपटारे का निदेश दिया ।
                                          उपायुक्त श्री कुमार द्वारा आज जनता मिलन के माध्यम से आमजनों को यह संदेश दिया कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध है।उन्होंने लोगों से कहा कि वे भयमुक्त होकर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखें।जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हर सम्भव प्रयास करेगी।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें