ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परियारदहा गांव में दो पक्षों में चल रहे जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के संबंधित लोगों को थाने पर बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधित विभाग को लेकर जानकारी ली गई। विवाद जमीन संबंधी होने के कारण दोनों पक्षों को सलाह दिया गया की जमीन संबंधी विवाद का निष्पादन न्यायालय के माध्यम से होता है। अतः दोनों पक्ष न्यायालय में जाकर अपनी इस समस्या का समाधान करने का कार्य करें। दोनों पक्षों को यह भी हिदायत दी गई की जब तक दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद का समाधान न्यायालय के माध्यम से नहीं होता है। तब तक दोनों पक्ष आपस में शांति बनाए रखेंगे, तथा किसी प्रकार का झगड़ा झंझट नहीं करेंगे। बॉन्ड पत्र में प्रथम पक्ष के राम हंसदा तथा द्वितीय पक्ष के मारकुश मुर्मू उपस्थित हुए एवं दोनों ने पत्र में हस्ताक्षर किया। मौके पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जमीन संबंधी विवाद परियारदहा गांव के राम हंसदा के साथ प्रकाश मुर्मू के साथ है। लेकिन बैठक में प्रकाश मुर्मू के ड्यूटी पर चले जाने के कारण उसका पुत्र मारकुश मुर्मू उपस्थित हुआ।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें