Pakur News: राज्य सरकार के इशारे पर श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी का हुआ अपमान-बलराम दुबे

ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा के  जिलाध्यक्ष प्रसन्ना शंकर मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पाकुङ नगर स्थित गांधी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे कार्यक्रम प्रभारी-सह-भाजयुमो जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय उपस्थित थे। रविवार को  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की  पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर भाजपा के नेताओं के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कार्यक्रम नहीं करने देने एवं सरकार के द्वारा भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष  बलराम  दुबे ने कहा कि  हेमंत सरकार  सत्ता मद में इतनी डूब चुकी है कि इन्हें अब सामान्य मर्यादा का भी आभास नहीं।उन्होंने कहा आज यह साबित हो चुका है कि परिवार वादी पार्टियों को परिवार के अलावा कुछ याद नहीं रहता है।इन्हें देश राज्य और समाज के लिए सर्वच्छ  न्योछावर करने वाले महापुरुष कभी नहीं याद आ सकते  श्री दुबे ने कहा भारत रत्न स्वर्गीय अटल  जी की पुण्यतिथि पर  विधानसभा सभा परिसर स्थित उनकी  प्रतिमा पर राज्य सरकार या विधान सभा सचिवालय के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित नहीं किया जाना यह प्रमाणित करता है कि सरकार की नीति और नियत कैसी है।उन्होंने कहा अटल जी को हेमंत सरकार जितना अपमानित कर ले पर वे झारखंड के जनता के दिलों में बसे हैं।प्रदेश की जनता उन्हें अपना मसीहा मानती है।सरकार ऐसी बदनियति से बाज आए यह झारखंड में परंपरा और रीति-रिवाज संस्कृति के खिलाफ है।

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रसन्ना शंकर मिश्रा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपमानित महसूस कर रही है।श्री मिश्रा ने कहा कि संसद या विधानसभा परिसर में जो प्रतिमा या तस्वीर लगी होती है उसका सम्मान सरकार और सदन नैतिक दायित्व है।यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि अटल जी की  दूसरी पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित है परंतु उनके प्रतिमा पर सभा सचिवालय या सरकार के द्वारा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई  श्री मिश्रा ने कहा हद तो तब हो गई जब भाजपा प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा परिसर में  प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहा तो वहां उन्हें वहां जाने से रोका गया तथा वहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया ऐसे कहीं ना कहीं सरकार की सोच को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है हम  भारतीय जनता पार्टी,भारतीय जनता युवा मोर्चा  के कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा ऐसे महापुरुषों का अपमान सहन नहीं करेगा। कार्यक्रम में अमृत पाण्डेय,वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,पंकज कुमार साह,असीम मंडल, मोनू तिवारी,बादल साहा,धर्मेंद्र कुमार साह,प्रिन्स भगत,गुड्डू भगत,अमरजीत सिंह,पार्थो मंडल,इब्रन गुजराल,पंकज गुप्ता,धीरेन तुरी,सन्नी भगत,तनमय त्रिवेदी,सिद्धार्थ रंजन दुबे,पुरुषोत्तम राय, अक्षय केवट इत्यादि उपस्थित थे।


ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें