Pakur News: महेशपुर के कार सेवक आकाश तिवारी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर राम मंदिर निर्माण को लेकर 1992 में अयोध्या कूच करने वाले महेशपुर के कार सेवक आकाश तिवारी को बुधवार को भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान देवराज तिवारी, बीरबल मंडल, विजय मिस्त्री और नरसिंह सोरेन ने कार सेवक आकाश तिवारी को भगवा अंग वस्त्र व सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। मौके पर जयसेन बेसरा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश के राम भक्तों की जीत है। राम मंदिर निर्माण की शुरुआत कारसेवकों के संघर्ष का नतीजा है।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें