ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
Pakur News: महेशपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर शुक्रवार को प्रखंड के शहरग्राम गांव में जलसहिया रुकमणी देवी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रांकन प्रतियोगिता के पश्चात जल सहिया रुकमणी देवी ने शहरग्राम स्वास्थ्य केंद्र के आसपास श्रमदान के माध्यम से झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को अपने आसपास में हमेशा साफ-सफाई तथा स्वस्थ रहने को लेकर जागरूक भी किया। उक्त कार्यक्रम में जल सहिया शांति हेंब्रम, दोमिनी मुर्मू, ग्रेसी मुर्मू, सोनामुनी हेंब्रम, माई टूडू के अलावे स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम चंदा कुमारी, अंजनी कुमारी, ज्योति कुमारी शामिल थीं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें