Pakur News: महेशपुर कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाया गया।

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के घनश्यामपुर गांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 76वीं जयंती मास्क व सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। वही कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम ने स्व0 राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उनके तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद बारी- बारी से इनके जीवनी पर प्रकाश डाला। और उनके आदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, जननेता भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी ने युवाओं को देश निर्माण में भागीदारी निभाने हेतु सदैव प्रेरित किया। भारत को विकसित देश बनाने में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा तथा उनके जीवन मूल्य सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। मौके पर सुधांशु मंडल, आमीरुल इस्लाम, कार्तिक साहा, शाहजहां शेख, बासार शेख सहित अन्य मौजूद थे।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें