ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल में विगत कई दिनों से लगातार कोविड-19 संक्रमण की जांच लगातार किया जा रहा है। सोमवार को भी लगभग 110 लोगों का जांच किया गया।
हालांकि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। अस्पताल कर्मियों के द्वारा बताया गया कि 100 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के द्वारा किया गया, जबकि 10 लोगों की जांच टूनेट किट से किया गया और इसे जांच के लिए बांका भेज दिया गया है। थाना परिसर के सभी पुलिस कर्मियों खासकर पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की कोविड-19 की जांच किया गया।
वहीं बैंक कर्मियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य लोगों का जांच भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौसी प्रखंड में अभी तक लगभग एक सौ संक्रमित हो चुके हैं। एक अनुमान के तहत अब तक आधे से ज्यादा कोरोना मरीज निगेटिव हो चुके हैं। अस्पताल कर्मियों के माध्यम से पता चला है कि संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें