भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, लूटकांड में शामिल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी

ग्राम समाचार, भागलपुर। शहर में हो रहे लगातार लूट की घटना की रोकथाम हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। विगत माह ईशाकचक थानाक्षेत्र के पुजा मेडिकल में हुई लूट की घटना, जोगसर थानाक्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना, राजा मेडिकल कोतवाली एवं औधोगिक प्रक्षेत्र थाना में हुई लूट की घटना के त्वरित उदभेदन एवं कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू एसएसपी द्वारा गठित टीम को निर्देशित किया गया। छापामारी दल द्वारा परंपरागत एवं तकनीकि अनुसंधान के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू लागातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में कांड में संलिप्त अपराधी उमंग कुमार पिता राजकिशोर साह को बबरगंज थाना क्षेत्र के शैलबाग से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने उपरोक्त सभी कांड में अपनी एवं अन्य सहयोगीयों की संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर छापामारी टीम द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी करते हुए  सुमित कुमार, पिता-कन्हाय लाल, साकिन-मुन्दीचक, अनिकेत पाण्डेय पिता-सुनील पाण्डेय साकिन-बैजानी पाण्डेय टोला संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव पिता- स्व० संजय यादव साकिन-जगतपुर औरक्षनारियल उर्फ राहुल साह पिता- स्वo मुन्ना साह उर्फ टुनटुन साह साकिन-सिकंदरपुर कोबिबाड़ी को गिरफ्तार किया गया। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष इशाकचक, थानाध्यक्ष जोगसर ओ0पी0, पु०अoनि० अजय कुमार अजनबी, थानाध्यक्ष बबरगंज ओ0पी0, पु0अoनि0 पवन कुमार, थानाध्यक्ष मोजाहिदपुर, पु०अ0नि० प्रमोद साह, थानाध्यक्ष औधोगिक प्रक्षेत्र, पु०अoनि० राज रतन, तकनीकी शाखा प्रभारी, पु०अ०नि० कौशल कुमार भारती, तकनीकी/ साइबर सेल शाखा के कर्मी, चीता दल एवं उपरोक्त सभी थानों के पुलिस शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें