भाजपा महिला मोर्चा का वर्चुअल जनसंवाद, कोरोना काल में महिला मोर्चा ने कड़ी मेहनत कर किया जनकल्याण का कार्य – प्रेम कुमार




ग्राम समाचार, भागलपुर। नारी के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है। महिला ही है जो घरों में व रजनीति के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान देती हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में जिले भर के महिला मोर्चा के कार्यकर्ता व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि देश जब कोरोना महामारी से ठहर गया है तब पर भी भाजपा महिला मोर्चा ने जो संकट की घड़ी में कड़ी मेहनत कर जनकल्याण का कार्य किया है वह सराहनीय है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं खासकर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के इस योगदान को प्रेरणादायक बताया। वहीं इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने जनसंवाद की अध्यक्षता कर रही भागलपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के कार्य की काफी सराहना की व आगामी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला मोर्चा किसी भी परिस्थिति में अपने कार्य क्षमता को कम नहीं करने वाली है। वर्तमान में बिहार में चुनाव है इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर सप्त सखी बनाकर हम पार्टी के कार्य को और गति देंगे। साथ ही संगठनात्मक विस्तार में जो कहीं कमी रह गई है उसे भी पूरा करेंगे। इस वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा भागलपुर के जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने संवाद के दौरान लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भागलपुर महिला मोर्चा ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान जिस प्रकार से सेवा कार्य की है ठीक इसी प्रकार संगठन को जब जिस रूप में जरूरत पड़ेगी आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। 2020 चुनावी वर्ष के दौरान महिला मोर्चा कहीं से भी पीछे नहीं रहेगी। जबकि बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य चुनावी कार्य नहीं बल्कि निरंतर जारी रहने वाला कार्य है। हम संगठन कार्य को रचनात्मक, सकारात्मक व आंदोलनात्मक तरीके से करते हैं, जिसका हमें लाभ मिलता है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के संदेश विषय पर भी अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री परिणीता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ प्रशांत विक्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, अभय बर्मन, पूर्व प्रत्याशी अर्जित शास्वत चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, माला सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बबीता मिश्रा, कुंदन कुमारी, रूपा साहा, रश्मि सिंह, प्रेमलता, नारायणी मिश्रा, पिंकी बागोरिया, नीतू चौबे, हेलन देवी, रूबी सिंह, जिले के महामंत्री देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव सिंह, दिलीप निराला, रोशन सिंह, शशि मोदी, आदि भी कार्यक्रम का हिस्सा बने रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर ने किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें