राजीव त्यागी का निधन पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति – अजीत शर्मा

ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के असामयिक निधन से भागलपुर जिले का समस्त कांग्रेस परिवार मर्माहत एवं शोक संतप्त है। राजीव त्यागी के निधन को लेकर भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे पार्टी के एक प्रखर प्रवक्ता थे और अपनी बात बेबाकी से रखते थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की सूचना से मैं स्तब्ध और नि:शब्द महसूस कर रहा हूँ, पार्टी में उनकी कमी को कतई पूरी नहीं की जा सकती है। जिला कांग्रेस, कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अभय आनन्द ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित योद्धा को खो दिया है। वे पार्टी के पक्ष को पूरी मजबूती के साथ मिडिया के समक्ष रखते थे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव ने कहा कि उनके निधन से जो शून्यता छाई है उसे निकट भविष्य में नहीं भरा जा सकता है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कोमल सृष्टि ने कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए एक आघात जैसा है। ईश्वर उनके परिजनों को इस आपदा की घड़ी में सम्बलता प्रदान करे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सभी उनके निधन से मर्माहत है। उनके निधन पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, रवीन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, डॉ. अनवारूल हक इत्यादि ने भी संवेदना व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें