लोजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, मुहिम को सफल बनाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ना मेरा लक्ष्य – राजेश वर्मा
ग्राम समाचार, भागलपुर। लोजपा नेता राजेश वर्मा ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पचास लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर राजेश वर्मा ने कहा कि आज मैंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन में यकीन रखने वाले शहर के लगभग पचास व्यवसायियों और युवासाथियों को जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बेहतर बिहार बनाने के लिए इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसकी जानकारी देना और इस मुहिम से जोड़ना यही हमारा लक्ष्य है। जनहित की बात जन-जन तक पहुँचनी चाहिए। इस सदस्यता अभियान के दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव संगीता तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज कुमार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनंजय यादव, प्रदेश सचिव अंशुमान सिंह एवं नीरज तिवारी उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें