बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई राहत सामग्री

ग्राम समाचार, भागलपुर। कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा मुसहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों बीच शुक्रवार को भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी पहुंचे एवं उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाढ़ की विभीषिका को झेलने की अपनी व्यथा बताई कि कमोवेश लगभग हर साल इस तरह की स्थिति से उन्हें गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण सारी सब्जी व फसलें डूब गई हैं। किसी तरह पैसों का जुगाड़ कर खेती की गई थी जिसके बदले में कुछ भी नहीं मिलने वाला है। सारी फसलें बर्बाद हो गई। बाढ़ के कारण मवेशी के चारे पर भी संकट आ गया है और ज़िन्दगी बदहाल हो गई है। वहीं बंटी यादव ने कहा कि हर बढ़ते दिन के साथ बाढ़ की भयावहता बढ़ती जा रही है। लोग अपने घरों से बाहर निकल कर ऊँचें स्थान पर जाकर शरण ले रहे हैं। जिन्हें बहुत बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और खाने तक की आफत हो रही है। जो घरों में हैं उन्हें भी खाद्यान्न की दिक्कत हो रही है। ऐसी स्थिति में जानकारी मिलते ही ऐसे लोगों के हरसंभव सहयोग के लिए प्रयासरत हूँ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद मंडल,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह,प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार,बूथ अध्यक्ष वजीर अली, राजू साह,लखनलाल ठाकुर एवं प्रिंस कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें