कांग्रेस की वर्चुअल बैठक

ग्राम समाचार, भागलपुर। जिला कांग्रेस भवन दीपनगर में गुरुवार को जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव एवं देश की राजनीतिक स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर, अजय कपूर बिहार विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शामिल थे। जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज जमाल, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, महानगर अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, आशुतोष राय सहित दर्जनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें