राजद की बैठक, विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार एवं लूट चरम पर – चक्रपाणि

ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक मनसी प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष दीपक निराला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिला के प्रभारी सह प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु सह प्रभारी प्रदेश सचिव डॉ तिरुपति नाथ एवं विशिष्ट अतिथि एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंपई किस्कू एवं महिला प्रदेश राजद नेत्री मीनाक्षी श्वेता शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए कटिहार राष्ट्रीय जनता दल प्रभारी सह प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर रही है। कोरोना पीड़ितों का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है और ना तो सही से जांच हो रहा है। विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार एवं लूट चरम सीमा पर है। कटाव पीड़ित को पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो रही है। गरीबों को राशन कार्ड एवं राशन नहीं मिल रहा है। प्रवासी मजदूर को राशन एवं चना नहीं मिल रहा है। किसानों को बाढ़ से हुए फसल की क्षति का मुआवजा दिया जाए। किसानों को मक्का एवं गेहूं की फसल का न्यूनतम दर भी नहीं मिल रहा है। गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा पिछड़ों दलितों एवं सभी वर्गों को केंद्रीय मंत्री सांसद विधायक बनाने का काम राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया है। लालू प्रसाद यादव एक व्यक्ति नहीं विचार है। व्यक्ति को कैद किया जा सकता है लेकिन विचारों को नहीं। लालू प्रसाद यादव के विचार को गांव-गांव तक पहुंचाना है। बैठक को सहदेव यादव पंचायत नगर अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंपई किस्कू, राज्य परिषद सदस्य मनिहारी महिला नेत्री मीनाक्षी श्वेता, करण मानस, राजेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान गोपाल दास, अमित पासवान आदि ने संबोधित किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें