विधानसभा के लिए भाजपा ने किए प्रभारी नियुक्त




ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें विजय कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष को कहलगांव विधानसभा प्रभारी का दायित्व मिला, वहीं संजीव कुमार को पीरपैंती विधानसभा प्रभारी इसके साथ विजय साह को नाथनगर विधानसभा प्रभारी एवं कृष्ण मोहन शर्मा को सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि विधानसभा प्रभारी बनाए जाने से संगठन में और मजबूती प्रदान होगी। जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवब्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, मुकुल प्रिय दर्शी, जिला मंत्री प्रणब दास मनीष दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पूर्व भागलपुर जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शरद सलारपुरीया, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रशांत विक्रम, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह,चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक बिनोद सिंहा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक राज किशोर प्रसाद गुप्ता, वाणिज्य प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप जैन, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटु समेत कई कार्यकर्ताओं ने सभी नव मनोनीत विधानसभा प्रभारी को बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें