भाजयुमो ने किया वर्चुअल युवा जनसंवाद का आयोजन

ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर विधानसभा के युवाओं के साथ विधानसभा स्तरीय युवा जनसंवाद वर्चुअल बैठक सोमवार को संपन्न हुआ। वर्चुअल जन संवाद में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता के साथ साथ 672 युवाओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भोकल फॉर लोकल पर आधारित था। संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को आगे बढने का मौका देने पर बल दी गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजयुमो के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि नवगछिया संघर्ष की भूमि रही है। यहां के कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना में कई साहसिक कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए सभी युवाओं को निर्देश दिया कि हम सभी को आत्मनिर्भर बनना होगा। साथ ही हमें लोकल को वोकल बनाना होगा ताकि आत्म निर्भर भारत को बल मिल सके। युवाओं को स्वदेशी वस्तुओं उपयोग करने और दूसरों को उपयोग के लिये प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के बदौलत ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा, साथ में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य करने के लिए भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के कारण ही भारत वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर अग्रसर है। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा की जब भी हम सब घर से बाहर निकले तो मास्क लागकर ही निकलें। उन्होंने कहा कि नवगछिया जिले के दोनों विधानसभा में अभी तक 15 हजार मास्क वितरण हो चुका है और आगे भी मास्क का वितरण किया जाएगा। इस बैठक में पुर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र का भी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने युवा मोर्चा के कामों की काफी सराहना करते हुये कहा कि इस संकट की घड़ी में भाजपा ही प्रवासी मजदूर भाई के लिये खड़ी रही। बाकी पार्टियां सिर्फ राजनीति रोटियां सेंकती रही। प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये जागरूक करने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि रेल मंत्रायल के सहयोग से प्रवासी मजदूर को उनके राज्य में पहुंचाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा की आज केंद्र सरकार ने इस आपदा की घड़ी में देश के लिये खड़ी रही हर संभव मदद करने का प्रयास किया। प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा कि यूं तो भारत के किसी भी बड़े आंदोलन/बदलाव की बात करें, विशेष रुप से भाजपा के बारे में बात करें तो युवा मोर्चा के बिना भाजपा अधूरी सी लगती है। युवा मोर्चा भाजपा के संगठन की रीढ़ है, इसीलिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज और देश के साथ खड़े दिखते हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। हर कोई अपने सामर्थ्य और योजना से सेवा कार्य कर रहा है। एक दूसरे की मदद कर रहा है। ऐसे में देश भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक मिसाल बना रहे हैं। सेवा को लेकर, सहायता को लेकर या अन्य किसी भी परिस्थिति को लेकर। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला प्रभारी भानू कुमार, सोनू मिश्रा, जिला महामंत्री मनोज मंडल, डबलू मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सूरज झा, विधानसभा प्रभारी अभिषेक राज, जिला मंत्री अमरजीत मंडल, सौरभ पोद्दार, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो, जिला मिडिया प्रभारी डॉ अभय अमन, जिला युवती प्रमुख आकांक्षा चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष हर्ष दीपक, जिला कार्य समिति सदस्य प्रशांत शर्मा,  आईटी सेल संयोजक कल्याण कुमार, स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक अंकित कुमार, कमल कल्ब सह संयोजक अजीत चौधरी, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष पंकज पोद्दार, बिहपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, खरीक मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, रॉकी कुमार, परशुराम कुमार, सौरभ,राजकमल ठाकुर, आयुष कुमार, आदित्य, प्रेम शंकर राय,  अंकुश सिंह, दुर्गेश झा, वेदानंद, चितरंजन, प्रदीप, प्रशांत शर्मा, गौरव मिश्रा, मनीष, ब्रजेश, शंकर,अमित, सत्यम, रोहित, जितेन्द्र शर्मा, कन्हैया, विपीन बिहारी, नवनीत, अमलेश, अक्षय सहित बिहपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के युवा-युवती,  खिलाड़ी और कला संस्कृति के लोगों ने इसमें भाग लिया।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें