Sultanganj News : सुल्तानगंज के विभिन्न क्षेत्रो मे भाजपा नेता ने चलाया जागरूकता अभियान
ग्राम समाचार, सुल्तानगंज, भागलपुर : कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी के इस आपदा की घड़ी मे लगातार लॉकडाउन के शुरुआती दौड़ से ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा जी के सौजन्य से सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र मे जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री आदि का विरतण किया जा रहा है | इसी क्रम रविवार को लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से आग्रह किया की कोरोना वायरस अब और पहले से ज्यादा विकराल रूप ले लिया है | इसलिए अब और ज्यादा सतर्कता की जरुरत है | अब वायरस की चपेट मे ग्रामीण इलाका भी आने लगे है इसलिए बिना वजह घर से ना निकले और जब भी घरों से निकले मास्क लगा कर ही निकले और साथ ही शारीरिक दुरी का भी पालन करे | जागरूकता अभियान के दौरान ही कुछ जरूरतमंद सामानों राहत किट , मास्क आदि वितरण किया | जागरूकता अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा एवम विभिन्न कार्यकर्ता ने भाग लिया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें