Sajibganj News;साहिबगंज जिले में आज 23 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।  साहिबगंज जिले में आज 23 नए कोरोना संक्रमित  पाए जाने की पुष्टि हुई  है।जिसमे 16 पुरूष तथा 07 महिला है।आज साहिबगंज सदर से12,राजमहल से 03,बरहरवा से 03, बरहेट से 04,पतना से 01 व्यक्ति का कोरोना जाँच पॉजिटिव पाया गया है।जिले में अबतक कुल 112 मामले पाए गए है,जिसमे 83 एक्टिव केस है वहीं 27 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके है,और 02 कि  मृत्यु   हो चुकी  है।
                     वहीं आज देर रात उपायुक्त चितरंजन कुमार के निदेशानुसार जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विकास हेम्ब्रम ने साहिबगंज जिले के लोहंडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बन रहे दूसरे विशेष कोविद -19 हॉस्पिटल का जायजा लिया, तथा वहाँ की साफ सफाई एवं मरीजों को  मिलने  वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी  ली।ज्ञात हो कि यह कोविद -19 अस्पताल100 बेड की क्षमता का है,और यहाँ डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है।
                                                               कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन निरंतर आमजनों से सामाजिक दूरी,मास्क,सैनिटाइजर का नियमतः प्रयोग करने,बेवजह घर से नहीं निकलने घरों में रहने की अपील कर रही है।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें