Sahibganj News;21वें कारगिल विजय दिवस परक्रीड़ा भारती व समाजसेवियों ने वीर शहीदों को याद कर मनाया विजय दिवस!

ग्राम समाचार, सहिबगंज।आज 21वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम से विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में नेवी सैनिक राजीव पान्डे एव राजीव कुमार जमशेदपुर से वेबिनार द्वारा जुड़ कर कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन व याद किया।क्रीड़ा भारती के डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है,इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला थाऔर 26 जुलाई को अंततः  भारत की विजय हुई ।उस  कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
                                                  वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता बजरंगी यादव ने कहा कि 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस हर वर्ष हमारे वीर जाबांज सैनिकों की वीरता शौर्यऔर बलिदानों को याद दिलाता है।उन्होंने कहा कि मैं मातृभूमि के अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर नमन करता हूँ,और हमें भारतीय सेना के वीर जवानों पर गर्व  है,जो कि अपनी जान की बाजी लगाकर भी देश की सुरक्षा करते रहते हैं।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें