Sahibganj News;साहिबगंज में आज 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में अबतक कुल 187 मामले हो चुके हैं जिसमें 108 एक्टिव केस है और 77 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं तथा 02 की मृत्यु हो चुकी है।
                                    जिले से प्राप्त कोरोना संक्रमितों में आज एल सी रोड साहिबगंज से  07 मरीज जिसमे 02 महिला और 05 बच्चे है,  जिसकी उम्र क्रमशः 63,31,07,06,05,और 03 वर्ष है।साथही एक पुरूष जिसकी उम्र 37 वर्ष है।  सदर अस्पताल साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र42 वर्ष है ,  दुसाध पाड़ा साहिबगंज से एक महिला जिसकी उम्र 65 वर्ष है,बाटा रोड साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र 58 वर्ष है।पी एन बी बैंक साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र 46 वर्ष है।समलापुर साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र 42 वर्ष है।रसुलपुर दहला से एक पुरूष जिसकी उम्र 22 वर्ष है।
                                      वहीं छोटी  कोदरजन्ना,साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र 25 वर्ष है,बरहरवा इस्लाम पुर से एक गर्भवती महिला जिसकी उम्र 28 वर्ष है,मुफसिल थाना साहिबगंज से एक पुरूष जिसकी उम्र 59 वर्ष है।गांधी नगर मिर्जाचौकी से एक पुरूष जिसकी उम्र 22 वर्ष है। छोटा सोलबंधा मठिया,  से  एक महिला  जिसकी उम्र 31 वर्ष है।  रतनपुर बरहरवा से एक पुरूष जिसकी उम्र 23 वर्ष है।कहारपारा बरहरवा से एक बच्चा जो 01 वर्ष का है। झिकटिया बरहरवा से एक पुरुष जिसकी उम्र 55 वर्ष है,  उपर्युक्त सभी लोगों का  कोविद -19 जाँच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।
                             जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ती कोरोना संक्रमितों की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन आमजनों से सामाजिक दूरी,आमजन घरों में रहें, सुरक्षित रहे,मास्क,सेनेटाइजर का नियमतः प्रयोग कराने के लिए हर सार्थक प्रयास कर रही है।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें