Rewari News : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नफे सिंह राठी. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : इनेलो पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक नफे सिंह राठी आज सनसिटी स्थित पार्टी कार्यालय में पहुँचकर  कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए. बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की. कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी ने कहा कि बीजेपी जेजेपी गठबंधन की सरकार से जनता बुरी तरह से परेशान है! जिसका बड़ा उदाहरण है कि नई सरकार बनने के कुछ महीनों बाद ही सरकार के पदाधिकारियों ने इनेलो पार्टी का दामन थामने लगे हैं और हालात ऐसे बने की पूरे प्रदेश में  बीजेपी, जेजेपी ओर कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोगो ने इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताई! ये सिर्फ सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हुआ है! आज सरकार से हर वर्ग परेशान है  किसान, व्यापारी कर्मचारी, युवा, महिला, व दलित सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है ! कानून व्यवस्था ठप्प हो रही है ! जनता कोरोना महामारी से परेशान है ओर सरकार उसको रोकथाम के उपाय करने की बजाय कैसे जनता के खून पसीने की कमाई को दोनों हाथों से लुटा रही है! बीजेपी जेजेपी ने जो वायदे जनता से किये उनको पूरा करने की बजाय प्रदेश को लुटने का काम कर रहे है! इसलिए जनता अभी से इनेलो पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देखने लगी है इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो गाँव गाँव जाकर अपने पुराने साथियों की घर वापिसी करवाये ओर संगठन में मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता जगह देकर पार्टी को मजबूत करने का काम करे ! 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें