Rewari News : सीटीएम ने सीएम विंडो व सीपीग्रामस की समीक्षा, बोले पोर्टल पर शिकायत मिलते ही संज्ञान लें अधिकारी

सीएम विंडो व सीपीग्रामस की समीक्षा बैठक करते हुए सीटीएम संजीव कुमार।

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : नगराधीश संजीव कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो व केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
सीटीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तय समय सीमा में निवारण करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर शिकायत मिलते ही उस पर संज्ञान लें और तय समय सीमा में उस शिकायत का निवारण करना सुनिश्चित करें। शिकायत का निवारण होते ही संबंधित पोर्टल पर शिकायतों के समाधान की रिपोर्ट भी अपलोड करें। 
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत में देरी के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार होगा। सभी अधिकारी सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग करें। बैठक में डीएफएससी अशोक रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें