Rewari News : लापता महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड में शव मिलने पर आरोपी पति गिरफ्तार

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : स्थानीय कसोला थाना पुलिस ने लापता महिला का शव संदिग्ध
परिस्थितियों में गांव के जोहड में मिलने के मामले में आरोपी पति को
गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बगथला निवासी अजय कुमार के रूप में हुई
है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता उप निरीक्षक सर्वेष्ठा प्रबंधक थाना
कसोला ने बताया की गांव बगथला निवासी अजय की पत्नी धोली 20 जुलाई 2020 की
रात को घर से लापता हो गई थी। अजय कंपनी में नौकरी करता है, जो रात
ड्यूटी पर गया हुआ था। सुबह लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नही थी। परिजनों ने
महिला को काफी तलाश किया। पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
बुधवार को पुलिस को सुचना मिली की बगथला गांव के जोहड में एक महिला का शव
तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को बहार निकाला। मृतका की
शिनाख्त अजय की पत्नी धोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई
मुकेश की शिकायत पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ
हत्या का मामला दर्ज करते हुई मामले में आरोपी पति को बीती शाम गिरफ्तार
कर लिया है। आरोपी का कोविड 19 टेस्ट करवाकर आइशोलेसन सेंटर धामलावास में
रखा गया है।

अवैध बटनदार चाकू के साथ एक गिरफ्तार:-

कोसली थाना पुलिस ने अवैध बटनदार चाकू के साथ एक आरोपी को बस
स्टैंड कोसली से बीती रात गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोसली के
नाह्डीया बाजार मोहल्ला निवासी भारत उर्फ इंडिया के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता प्रधान सिपाही भारत ने बताया की गुप्त
सूत्रों से सुचना मिली की कोसली के नाह्डीया बाजार मोहल्ला निवासी भारत
उर्फ इंडिया अवैध बटनदार चाकू के साथ बस स्टैंड कोसली पर खड़ा है। पुलिस
ने सुचना के आधर पर रेड करके उक्त आरोपी को काबू करके चेक किया तो उसके
कब्जे से एक बड़ा बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शास्त्र
अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी भारत उर्फ इंडिया को गिरफ्तार कर
लिया।

डॉक्टर से रंगदारी मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:-

मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी डॉक्टर से रंगदारी मांगने
के एक आरोपी को अर्जुन नगर रेवाड़ी से आज दोपहर बाद गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान अर्जुन नगर रेवाड़ी निवासी सोनू उर्फ प्रदीप उर्फ केशव के
रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता प्रबंधक थाना मॉडल टाऊन ने
बतलाया की शहर की शिव कॉलोनी निवासी डॉक्टर आशीष वर्तमान में सैक्टर चार
में अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है, तथा गुरुग्राम के एक निजी
हस्पताल में कार्यरत है। बृहस्पतिवार की दोपहर को डॉक्टर आशीष की माँ के
पास किसी व्यक्ति का फोन आया तथा डॉक्टर के बारे में पूछा। डॉक्टर की माँ
ने किसी मरीज का फोन समझ कर उसे डॉक्टर आशीष का नम्बर दे दिया। कुछ देर
बाद डॉक्टर आशीष के पास कॉल करके बदमाश ने चार लाख रूपए देने की धमकी दी।
पैसे ऑनलाइन भेजने की बात कही। इस बारे में अगर पुलिस को सुचना दी तो
परिवार का एक सदस्य कम हो जायेगा। पुलिस ने डॉक्टर आशीष की शिकायत पर
मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले पुलिस ने एक आरोपी
सोनू उर्फ प्रदीप उर्फ केशव को गिरफ्तार कर लिया है।

कसोला थाने को भी किया गया 48 घंटे के लिए बंद:-

थाना कसोला में कुछ कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर
एहतियात के तौर पर थाना कसोला को 48 घंटे के लिए बंद किया गया है। थाने
को सैनेटाईज कराया गया है। एहतियात के तौर पर थाने में तैनात सभी
कर्मचारियों के सैम्पल लिए गए है। रिपोर्ट आने तक सभी कर्मचारियों को डी
ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल क्वार्नटाईन सेंटर में रखा गया है। आम जन से
अपील है की थाना कसोला से सम्बंधित कोई भी शिकायत गढ़ी बोलनी पुलिस चौकी,
थाना बावल एवं पुलिस कण्ट्रोल रूम रेवाड़ी के माध्यम से दे सकते है।
dsprewari-hry@nic.in पर भी अपनी शिकायत दे सकते हैं।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें