* 2020*
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5998 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 458 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 147 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 306 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 5224 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 316 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 829 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 306 एक्टिव केस हैं, इनमें नौ विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 261 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली हिदायतों की पालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को चाहिए कि वे दो गज की दूरी अपनाए और मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तभी हम कोरोना संक्रमण की ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में चार कॉविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं, जिनमें से दो कुंभावास, एक-एक तुर्कियावास व रामगढ़ से संबंधित हैं।
*सोमवार को लिए गए 186 सैंपल*
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 39 कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से सात नारायण विहार, पांच-पांच सेक्टर-3, छिपटवाड़ा व बारहा हजारी, चार धारूहेड़ा, तीन मॉडल टाउन, दो-दो आजाद चौक व लक्ष्मी नगर, एक-एक हुसैनपुर, गांधी नगर, केवल बाजार, कुतुबपुर, कायस्थवाड़ा व खालियावास से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 186 सैंपल लिए गए हैं।
*इन नंबरों पर लें मदद*
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
![]() |
| जिलाधीश यशेन्द्र सिंह |

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें