Pathargama News: अज्ञात पिकअप वेन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

घायल देवनारायण सिंह 
ग्राम समाचार, पथर गामाः- गुरुवार की सुबह बांसभिठा चौक पर अज्ञात पिकअप वेन के धक्के से छोटा लतौना निवासी 37 वर्षीय देव नारायण सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया।देवनारायण के सर में गंभीर चोटें आई है।बेहोशी की स्थिति में ही देवनारायण का प्राथमिक उपचार किया गया।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।घटना के बारे में बताया गया कि देव नारायण सिंह गांधीग्राम से अपने घर के तरफ जा रहा था और पिकअप वेन परसपानी की तरफ से गांधीग्राम की ओर जा रहा था।बांसभिठा चौक के पास पिकअप वेन ने देवनारायण को सामने से धक्का मार कर फरार हो गया।
 -: अमन राज, पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें