Pakur News: भाजपा झारखण्ड प्रदेश नेतृत्व सह भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार वृक्षारोपण किया गया.

ग्राम समाचार, पाकुड़। हरियाली झारखण्ड" के तहत भाजपा झारखण्ड प्रदेश नेतृत्व सह भाजपा जिला अध्यक्ष  बलराम दुबे पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार से रविवार तक हर बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है।इसी दिशा में शुक्रवार को पाकुड़ नगर के बुथ संख्या 411  के निकट भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह के बगीचे में  विधिवत वृक्षारोपन कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, पूर्व विधायक श्री वेणी गुप्ता व वृक्षारोपन नगर की प्रभारी भाजपा नेत्री श्रीमति मीरा प्रवीण सिंह के नेतृव मे किया गया । जिला अध्यक्ष बलराम दुबे जी ने कहा कि पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी मंडलो मे 1000 (एक हजार) वृक्ष  लगाने का संकल्प लिया गया है।बूथ क्रमांक 409, 410 काली  भषाण पोखर के  समीप भी  वृक्षारोपन का कार्येक्रम किया गया।पूरे नगर में विभिन्न बूथ के निकट वृक्षारोपण हेतु सभी तैयारी कर ली गई हैं  एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों का प्रभार दे दिया गया है।तीन दिनों तक  चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे ज़िले में कई हज़ार पौधे लगाये जायेंगे जो कालांतर में हमारे ज़िले के पर्यावरण संतुलन में काफ़ी मददगार साबित होगा।भाजपा सर्वदा समाज और देश हित के कार्यों में आगे रहतीं हैं।इस कार्येक्रम मे भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता जी,मोदी अगे्न के  प्रदेश महामंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष हिसाबी राय ,पूर्व महामंत्री पंकज कुमार साह, अशीम मंडल, समाजसेवी प्रवीण कुमार सिंह,  रवि शंकर झा ,सुनील कुमार ,गणेश रजक ,रंजीत कुमार, आनंद मंडल, गोपाल दीक्षित आदि कई कार्येकर्ता उपस्थित थे। झारखण्ड मे हरित क्रांति लाने मे पाकुड़ नगर मे मुख्य सहयोगी (प्रभारी)का नाम
 1 धनुषपुजा - अजय भगत
 2 किताझोर - गुंजन साहा 
 3 सरस्वती पुस्तकालय - पिंटू यादव
4 विल्टू मध्य वि - उदित उदय सेन
5 कूड़ा पाड़ा -  श्रीमति प्राची चौधरी 
6 रानी स्कूल -श्रीमति पूनम देवी
7 सांस्कृतिक भवन - निर्मल  चोरसिया 
8 सामुदायिक भवन कालितल्ला- महादेव घोष , श्रीमति अंबिका राय चौधरी  
9 ताँती पाड़ा -श्रीमति पार्वती देवी 
10 नगर भवन - श्रीमति साधना ओझा 
11 म0वि0 बगान पाड़ा - रविशंकर झा 
12  म0वि0 हरिणडागा - पिंटू मंडल 
13 कन्या मद्य्य वि -  श्री रवि जयसवाल
14-  सिधीं पाड़ा - श्रीमति शम्पा  साहा
15 बंग्ला मिशन - श्रीमति साबरी पाल 
16 जिदातो मिशन - श्री सुनील सिन्हा 
17 बल्लभपुर  - मोहन सरकार
 धन्यवाद 
मीरा प्रवीण सिंह ,
कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा नेत्री

ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें