Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड में रिमझिम बारिश से लोगों में दौड़ी ख़ुशी की लहर :

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया  प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को  ही सुबह से, लगातार रिमझिम बरसात होती रही है । हालांकि बरसात से भीषण गर्मी में जूझ रहे लोगों को राहत भी मिली । इधर बारिश के बाद चौक चौराहों , ग्रामीण सड़कों नालियों आदि में हुए  जलजमाव के कारण आम जनो को आवागमन की कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा । बारिश से अपने खेतों में बीज डाल चुके  किसान भी काफी खुश देखे गये और इसी बरसात के बीच उन्होंने बीजों और बिछड़ों का मुआयना हेतु खेतों की ओर रवाना हुए । हालांकि बरसात के कारण बृहस्पतिवार को तलवा सप्ताहिक हाट और पाकुड़िया के दैनिक हाट काफी प्रभावित हुआ क्योंकि दूर दराज के ग्राहक बारिश के कारण हाट नही आ सके । जिस कारण खरीद बिक्री पर असर पड़ा । समाचार प्रेषण तक भी आसमान  काले बादलों से छाया था बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही थी।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें